छात्रों को बड़ी राहत: नए शैक्षिक सत्र में मुफ्त किताबों के साथ मिलेंगी नोटबुक्स

खबर शेयर करें -

:
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक वर्ष 2026-27 में समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी। यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी पढ़ाई को सुगम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षानिदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नोटबुक का वितरण कक्षा के अनुसार किया जाएगा। कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, इस निर्णय से विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति और शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Ad Ad
Breaking News