लालकुआं। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं प्रख्यात संत सतपाल महाराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा मां अवंतिका की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।
महाराज ने कहा कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां अवंतिका की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए मंदिर परिसर में चाहरदीवारी एवं धर्मशाला निर्माण की मांग रखी, जिस पर उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार व आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पांडे सहित पवन कुमार चौहान, राजकुमार सेतिया, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, अरुण जोशी, नवीन पपोला, रोहित दुम्का, पंडित चंद्रशेखर जोशी, विनोद श्रीवास्तव, लाल चंद्र सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, अभिषेक सिंह, धीरज भट्ट और बॉबी संभल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक लेखक रमाकांत पंत ने मंत्री सतपाल महाराज को ‘मां पीतांबरी’ पुस्तक भेंट की।

