लालकुआं में स्वच्छता में नंबर-1 बनने पर आज भव्य संगीत संध्या, 

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर आज शाम नगर में भव्य संगीत संध्या एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

 


यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मिले इस सम्मान के उपलक्ष्य में रविवार शाम 7 बजे से वार्ड नंबर 1 स्थित ग्रीन पार्क में स्वच्छता गोष्ठी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि भारतीय सेना का प्रसिद्ध बैंड रानीखेत से पहुंचकर अपनी आकर्षक प्रस्तुति देगा, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इसके अलावा नगर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों एवं नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा होंगे, जबकि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
नगर पंचायत ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Ad Ad
Breaking News