लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जनपद नैनीताल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चंदन बिष्ट के लालकुआं आगमन पर युवा मोर्चा मंडल लालकुआं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अरुण जोशी, मंडल महामंत्री श्री बॉबी संभल सहित गोविंद राणा, राज किरण सेतिया, युवराज सिंह खाती, प्रिंस भारद्वाज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दानू, तनिष्क कार्की, हिमांशु कुनियाल, अर्जुन सिंह, करन तिवारी, परितोष बिष्ट, अभय बिष्ट, लकी नेगी समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्री चंदन बिष्ट को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। श्री बिष्ट ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

