हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस में कार्यरत उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पदोन्नत उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की।
गौरतलब है कि निरीक्षक रमेश सिंह नेगी ने पुलिस विभाग में आरक्षी पद से सेवा की शुरुआत की थी और अपनी लंबी, ईमानदार सेवा के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह एवं उप निरीक्षक अर्जुन गिरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

