लालकुआं। नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
समिति में वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं धन सिंह बिष्ट, आनंद रजवार और कुंदन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष बनाया गया। रविंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, जबकि एके गुप्ता, नरेश चौधरी और नंदन राणा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। कृष्ण भट्ट को प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह लोटनी, रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान और राकेश गुप्ता को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए समिति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और भव्य रूप दिया जाएगा।
इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, अभय तिवारी, कुंदन सिंह कनवाल, हरीश नैनवाल, शंकर बिष्ट, राजेंद्र रावत, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे और ललित भट्ट समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

