उत्तराखंड सरकार ने राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अंतर्गत तीन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करने की मंजूरी दे दी है। चयन वर्ष 2024-25 में प्रोन्नति कोटे की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर यह नियुक्तियां की गई हैं।
आयोग की संस्तुति संख्या 28/26/ई-1/डी.पी.सी./2024-25, दिनांक 21 अप्रैल, 2025 के अनुसार राज्यपाल ने निम्न अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है:
- श्री सोहन सिंह
- श्रीमती प्रियंका रानी
- श्री ललित मोहन तिवारी
इन अधिकारियों को साधारण वेतनमान ₹56,100-1,77,500 (पे लेवल 10) में पदोन्नत किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रोन्नति नियमित चयन के आधार पर की गई है।
