मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए धूप-छांव जैसा रहेगा। दिन के आरंभ में कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति अनुकूल हो जाएगी। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी की दृष्टि आपके काम पर बनी रहेगी, इसलिए सतर्क रहें। लव लाइफ में शाम का समय सुखद रहेगा।
भाग्य: 81%
उपाय: हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।
वृषभ राशि:
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। संपत्ति और लाभ मिलने की संभावना है। धर्मार्थ कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा।
भाग्य: 63%
उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि:
आज का दिन थोड़ी उलझन भरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए खर्च पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक बने रहें और दूसरों की बेकार बातों में न पड़ें।
भाग्य: 65%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि:
दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और काम में मन लगेगा। जमीन से जुड़े मामलों में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
भाग्य: 78%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि:
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार को समय देने की कोशिश करें।
भाग्य: 85%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
कन्या राशि:
कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता की सलाह से कार्य करना फायदेमंद रहेगा।
भाग्य: 82%
उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि:
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
भाग्य: 76%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि:
वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएं। आंखों की समस्या हो सकती है, खानपान में संयम रखें।
भाग्य: 83%
उपाय: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
धनु राशि:
आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कारोबार में सफलता मिल सकती है। रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
भाग्य: 88%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि:
आज शुभ अवसर मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार में वृद्धि के लिए योजनाओं पर काम करें।
भाग्य: 76%
उपाय: चावल का दान करें।
कुंभ राशि:
लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा। दैनिक जरूरतों पर ध्यान दें।
भाग्य: 91%
उपाय: शिवा जाप माला का पाठ करें।
मीन राशि:
मिलाजुला दिन रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
भाग्य: 79%
उपाय: तुलसी को दूध और जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जप करें।
