आज का राशिफल: 21 जुलाई 2025
जानिए, आपके भाग्य का सितारा आज क्या संकेत दे रहा है?
देहरादून। सोमवार, 21 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है, तो कुछ को अपने निर्णयों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं विभिन्न राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा—
🐏 मेष राशि:
अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अतिथि आगमन से घर में खुशहाली बढ़ेगी। कानूनी मामलों में सजग रहें। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। राजनीतिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सतर्क रहना होगा।
🐂 वृषभ राशि:
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी सोच और व्यवहार बॉस को प्रभावित करेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें।
👬 मिथुन राशि:
ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखें। कार्यस्थल पर धैर्य रखें और दूसरों की गलतियों को क्षमा करें। किसी नए कार्य की शुरुआत की प्रेरणा मिलेगी। समय का सदुपयोग करें।
🦀 कर्क राशि:
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। व्यापार में सूझबूझ जरूरी है। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। किसी दूर के परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है।
🦁 सिंह राशि:
साख और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में साझेदारी से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सफलता मिल सकती है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
🌾 कन्या राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा। कला और कौशल में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबित काम पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
⚖️ तुला राशि:
मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं और उधार देने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
🦂 वृश्चिक राशि:
वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में साझेदारी से परहेज करें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी संभव है। नौकरी में मनपसंद कार्य मिलने की संभावना है।
🏹 धनु राशि:
बिजनेस में जोखिम न लें। उच्च शिक्षा की राह प्रशस्त होगी। पुराने लेनदेन सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लोगों की भलाई सोचने के बावजूद आलोचना हो सकती है।
🐐 मकर राशि:
मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति संभव है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा करें।
🌊 कुंभ राशि:
वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर झूठे आरोप लग सकते हैं, लेकिन आप सच्चाई के साथ डटें रहें। संतान के करियर को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लें।
🐟 मीन राशि:
परिस्थितियों को समझकर ही निर्णय लें। धैर्य बनाए रखें और गुस्से से बचें। बड़ों का सम्मान करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी इच्छा की पूर्ति संभव है। व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है।
