मन्नत पूरी होने के बाद झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में किया पूजन

खबर शेयर करें -

 


 

लालकुआं। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। यह उनका निजी एवं गोपनीय दौरा था।

वे बरेली स्थित अपने आवास से विशेष रूप से मंदिर में पूजा करने आए थे। मंदिर प्रांगण में स्थानीय भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूजन के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और यहां के धार्मिक वातावरण की सराहना की।

सूत्रों के अनुसार, संतोष गंगवार पिछले वर्ष जुलाई 2024 में भी इस मंदिर में विशेष अनुष्ठान हेतु आए थे। उस समय विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ एवं पूजन कराया गया था। संयोगवश, उसी माह वे झारखंड के राज्यपाल बने। मन्नत पूरी होने के एक वर्ष बाद उन्होंने पुनः मंदिर आकर पूजा-अर्चना की और वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान राज्यपाल ने न तो पत्रकारों से बातचीत की और न ही किसी के साथ फोटो खिंचवाई। मंदिर में नैनीताल के एडीएम विवेक राय ने उनका स्वागत किया और उन्हें सलामी दी।


 

Breaking News