हरिद्वार से बड़ी खबर : UKPSC ने अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की आशुलेखन परीक्षा तिथियां घोषित की

खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने प्रथम चरण (कम्प्यूटर ज्ञान परीक्षा) में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए हिन्दी (अनिवार्य) एवं अंग्रेजी (वैकल्पिक/अधिमानी) आशुलेखन परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1528 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 22 सितम्बर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक हरिद्वार स्थित ज्ञानोदय लैब, परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में होगा।

परीक्षा कार्यक्रम

  • हिन्दी आशुलेखन परीक्षा (अनिवार्य), विषय कोड-94 : 22 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2025 तक
  • अंग्रेजी आशुलेखन परीक्षा (वैकल्पिक), विषय कोड-95 : 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक
  • दिव्यांगजन उपश्रेणी (LV, PR, B, OA) अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा : 15 व 16 अक्टूबर 2025

परीक्षा दो सत्रों में होगी

  • प्रथम सत्र – प्रातः 10:30 बजे से
  • द्वितीय सत्र – अपराह्न 02:30 बजे से
    (प्रत्येक सत्र में 50 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे)

प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) 07 सितम्बर 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाक से प्रेषित नहीं किए जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


 

Ad Ad
Breaking News