चंपावत: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत, 5 गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

 

चंपावत जिले में गुरुवार देर रात लोहाघाट–घाट नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बागधारा मोड़ के पास एक बोलेरो वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें मां-बेटे सहित पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब रात 2:30 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बोलेरो (UK 04 TB 2074) बारात विदा कर पिथौरागढ़ के शेराघाट क्षेत्र के किलोटा गांव से बालातड़ी लौट रही थी। बागधारा मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मृतकों की सूची

नाम उम्र निवास स्थिति
प्रकाश चंद्र उनियाल 40 वर्ष दिबडिब्बा, विलासपुर मृत
केवल चंद्र उनियाल 35 वर्ष दिबडिब्बा, विलासपुर मृत
सुरेश चंद्र नौटियाल 32 वर्ष पंतनगर मृत
प्रियांशु चौबे (बेटा) 6 वर्ष सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा मृत
भावना चौबे (मां) 28 वर्ष सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा मृत

घायलों की सूची

नाम उम्र निवास स्थिति
देवीदत्त पांडे 38 वर्ष सारघाट, अल्मोड़ा गंभीर
धीरज उनियाल 12 वर्ष अल्मोड़ा गंभीर
राजेश जोशी 14 वर्ष पिथौरागढ़ गंभीर
चेतन चौबे 5 वर्ष दिल्ली गंभीर
भास्कर पांडा गंभीर

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, बारात की खुशियाँ हादसे में मातम में बदल गईं।


 

Ad Ad
Breaking News