हल्द्वानी में सिटी बस सेवा की होगी शुरुआत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। शहरवासियों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस, काठगोदाम में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

परिवहन विभाग, हल्द्वानी द्वारा शुरू की जा रही यह सेवा नगर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बस सेवा को शहर के मुख्य मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा मिल सके।

सरकार का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने से न केवल शहर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में भी योगदान मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

यह नई पहल हल्द्वानी शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक नया अध्याय खोलेगी।

Ad Ad
Breaking News