कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन को लेकर लालकुआं में हुई रायशुमारी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत  लालकुआं में पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।

अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे और पीसीसी प्रभारी संदीप सहगल ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बुलाकर उनसे जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर राय जानी।

इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, एकजुटता और पार्टी के प्रति निष्ठा पर बल दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव आगामी 14 सितंबर को होना है। चुनाव से पूर्व हाईकमान के निर्देश पर वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, वरिष्ठ नेता खजान पांडे, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल, नितिन पन्त, बालम सिंह बिष्ट, रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, पूरन सिंह रजवार, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, राजेंद्र बिष्ट, संजय किरौला, केदार पलडिया, जया कर्नाटक, रमेश जोशी, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, दीपक बत्रा, अनीश अहमद, धर्म सिंह, राजेंद्र चौहान और युवा कांग्रेसी नेता हेमवतीनंदन दुर्गापाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Ad Ad
Breaking News