कांग्रेस ने पंचायत चुनावों के लिए जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, नैनीताल जिले को मिली विशेष जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल जिले में आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनावों को लेकर पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए नौ वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर यह नियुक्तियां की गई हैं। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक संजीव आर्य को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

अन्य ब्लॉकों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में शामिल हैं:

  • हेमवतीनंदन दुर्गापाल – हल्द्वानी ब्लॉक
  • निशांत पपनै – रामगढ़
  • उमेश कब्डवाल – धारी
  • भुवन तिवारी – बेतालघाट
  • केदार पलड़िया – ओखलकांडा
  • संजय किरौला – कोटाबाग
  • राजेंद्र सिंह बिष्ट ‘रज्जी’ – भीमताल
  • देवेंद्र चनौतिया – रामनगर

राहुल छिम्वाल ने बताया कि ये सभी पर्यवेक्षक आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने हेतु जमीनी स्तर पर रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। पार्टी संगठन को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से पंचायत चुनावों में मजबूती मिलेगी।


 

Ad Ad
Breaking News