देहरादून। उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले 

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग (अनुभाग-1) द्वारा आदेश संख्या 856-XXX-1-2025 के तहत यह परिवर्तन किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (PCS) तथा सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के तबादले कर नई तैनाती दी गई है।

शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त कर शीघ्र नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसकी सूचना तत्काल शासन को भेजने को कहा गया है।

 

यह आदेश संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, तबादलों की सूची में राज्य के कई प्रमुख जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

त्योहारों के मौसम और प्रशासनिक सुचारू संचालन की दृष्टि से यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है
शासन द्वारा जल्द ही अधिकारियों की विस्तृत तबादला सूची सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।


 

Ad Ad
Breaking News