नैनीताल। जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष तथा देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
बता दें कि जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद परिणाम पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते मतदान के दिन देर रात ही वोटों की गिनती पूरी कर ली गई थी, लेकिन उन्हें सुरक्षित रख लिया गया था। आज आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए गए, जिनमें दीपा दर्मवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
