राशिफल : 6 सितंबर 2025, शनिवार लालकुआं। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ और प्रगति का संकेत लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।

खबर शेयर करें -

 

मेष राशि
आज आपके लिए उन्नति के अवसर बनेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी और वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने से बचें, नहीं तो विवाद खड़े हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें कम होंगी। किसी पुराने अनुभव से सीख लेना जरूरी है। विवादों से दूर रहें और मांगकर वाहन चलाने से बचें, वरना धन खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों से काम को लेकर चर्चा होगी।

कर्क राशि
दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को जीवन में नए रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जल्दबाजी परेशानी का कारण बन सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा।

सिंह राशि
दिन उलझनों से भरा रहेगा। पुराने रुके हुए कामों पर ध्यान देना होगा। भगवान भक्ति में मन लगेगा। जरूरतमंद की मदद करें, लेकिन धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत लिखित समझौते के साथ ही करें।

कन्या राशि
आय और व्यय में तालमेल रखना होगा। खर्चों पर नियंत्रण करें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया ऑफर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा में समय दें। कुछ नया करने की कोशिश सफल रहेगी।

तुला राशि
दिन सामान्य रहेगा। आलस त्यागकर कार्यों में जुटें। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें। जीवनसाथी नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। कला और कौशल में निखार आएगा। विरोधियों से गुप्त बातें साझा न करें।

वृश्चिक राशि
आज इनकम अच्छी रहेगी। घर की सजावट के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद सुलझ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाद-विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर होगा। घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

धनु राशि
सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। घर के रिनोवेशन की योजना बना सकते हैं। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी।

मकर राशि
अधूरे काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से छवि निखरेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलती से सबक लें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। आय और व्यय में संतुलन जरूरी है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे। गुस्से से परिवार में नाराजगी हो सकती है। किसी निर्णय में सावधानी बरतें और अजनबी पर भरोसा न करें। मन की उलझनों को दूर करने का प्रयास करें।

मीन राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और पार्टनरशिप भी बेहतर चलेगी। कारोबार को विस्तार देने की योजना सफल हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


 

Ad Ad
Breaking News