मेष राशि
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। हालांकि परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिलने से टेंशन बढ़ सकती है।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में विवाह की चर्चा से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। घर में नए मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी।
मिथुन राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में जुड़कर सम्मान मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं। किसी मकान या घर के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
कर्क राशि
दिन कठिनाइयों से भरा रह सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी देगा। जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से खुशियां मिलेंगी।
सिंह राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर करने की कोशिश करेंगे। नया घर या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है।
कन्या राशि
धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें।
तुला राशि
नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। बिजनेस में अनुभवी लोगों से बातचीत फायदेमंद रहेगी। खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को सीनियर की मदद से पढ़ाई की समस्याओं का हल मिलेगा।
धनु राशि
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में खटास की संभावना है।
मकर राशि
आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। दोस्त सहयोग करेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे।
कुंभ राशि
रुके काम पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।
मीन राशि
दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

