रुद्रपुर। नैनीताल जनपद के बाद अब ऊधमसिंह नगर जिले में भी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को आदेश जारी कर सात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इसमें कई कोतवाली और थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार—
- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
- निरीक्षक रवि सेनी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली कुंडा की जिम्मेदारी दी गई।
- निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, जो अब तक कोतवाली कुंडा प्रभारी थे, को प्रभारी एसओजी काशीपुर नियुक्त किया गया।
- निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा को कोतवाली पंतनगर से हटाकर साइबर सेल प्रभारी, पुलिस कार्यालय रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक केलाखेड़ा बनाया गया।
उपनिरीक्षकों में—
- उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत को थानाध्यक्ष दिनेशपुर से हटाकर थानाध्यक्ष पंतनगर नियुक्त किया गया।
- उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह तबादले कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

