गुरुवार, 21 अगस्त 2025 का राशिफल: जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरुवार, 21 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और अवसर लेकर आया है। जहां मेष राशि वालों को जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, वहीं वृषभ राशि वालों को आय-व्यय में संतुलन साधने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं बारहों राशियों का आज का हाल—

मेष राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहना होगा, हालांकि काम की सराहना होगी।

वृषभ राशि
आय के नए स्रोत मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स से सलाह लाभकारी साबित होगी।

मिथुन राशि
निर्णय लेने में विवेक का परिचय देंगे। अजनबियों से लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तनाव हो सकता है।

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें। भाई को जिम्मेदारी सौंपने पर वे सफल होंगे।

सिंह राशि
योजना बनाकर काम करें। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिलने की संभावना है।

कन्या राशि
बैंकिंग और आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। वाहन खरीदने की योजना पर काम कर सकते हैं।

तुला राशि
परिवार के साथ समय बिताएंगे। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आय में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। दूर रह रहे परिजन की याद आएगी।

धनु राशि
माता-पिता से सलाह लाभकारी होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में नया रिश्ता जुड़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशि
शुभ व मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पारिवारिक मामलों का समाधान निकलेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि
बिजनेस में लाभ की संभावना है। अकस्मात धनलाभ होगा। प्रेम जीवन में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।

मीन राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। भक्ति भावना से मन को शांति मिलेगी

Ad
Breaking News