हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही यात्रियों को तेज रफ्तार और आरामदायक यात्रा का तोहफा मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस भी छह दिन संचालित हो सकती है।
रेलवे ने इस रूट सहित कुल 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें—
- रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस : सप्ताह में दो दिन
- काठगोदाम-सूबेदारगंज एक्सप्रेस : प्रतिदिन
- इज्जतनगर-लालकुआं-हरिद्वार एक्सप्रेस : सप्ताह में एक दिन
- लालकुआं-यशवंतरावपुर एक्सप्रेस : सप्ताह में एक दिन
- लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस : सप्ताह में एक दिन
- कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस : सप्ताह में चार दिन
- कासगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस : प्रतिदिन
- कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस : सप्ताह में तीन दिन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलते ही कुमाऊं से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, वाराणसी, सिकंदराबाद और अन्य शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

