लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ के 75वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में 277 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट पारित, 

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन बड़े ही उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 277 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने घोषणा की कि फरवरी माह से दूध के रेट में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। साथ ही, दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के हित में कई नई योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

लगभग पांच घंटे चले इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए दुग्ध उत्पादकों ने अपनी समस्याओं को संघ अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। दुग्ध संघ द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालकों, दुग्ध समितियों के सचिवों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। उन्होंने यह भी बताया कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि समय पर उत्पादकों तक पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर दुग्ध संघ की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडी परिषद के चेयरमैन अनिल कपूर डब्बू, डेयरी विकास विभाग के निबंधक अशोक जोशी, प्रबंध निदेशक संजय उपाध्याय, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दुग्ध संघ के संचालक मंडल में किशन सिंह, दीपा देवी, हेमा देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, गोविंद सिंह मेहता, दीपा रैक्वाल, खष्टी देवी, पुष्पा देवी और आनंद सिंह नेगी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक प्रशासन संजय भाकुनी ने किया।

अधिवेशन के अंत में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी आगंतुकों और दुग्ध उत्पादकों का आभार व्यक्त किया।


 

Ad Ad
Breaking News