लालकुआं: अचानक बढ़े जलस्तर से गौला नदी में फंसे खनन वाहन, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी में शनिवार सुबह अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी में आए इस तेज प्रवाह के कारण खनन कार्य में लगे कई वाहन बीच नदी में ही फंस गए, जिससे खनन कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर गेट क्षेत्र में नदी का बहाव इतना तेज हो गया कि कई वाहन पानी के बीच फंस गए। वहीं कुछ वाहन मालिकों ने समय रहते अपने वाहन किनारे पर सुरक्षित कर लिए। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में वाहन नदी के दूसरे छोर पर खड़े नजर आए।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आज सुबह काठगोदाम बैराज से करीब 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के चलते यह जलस्तर अब और भी बढ़ सकता है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल नदी क्षेत्र में सतर्कता बरतने और खनन कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Breaking News