लालकुआं में हवन-यज्ञ के साथ मनाया गया सांसद अजय भट्टजी का जन्मदिन

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं।
सांसद अजय भट्ट  जी के जन्मदिवस के अवसर पर लालकुआं नगर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सांसद की दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, चंद्रकला खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, संजीव शर्मा, नीरू शर्मा, जीवन कबडवाल, रश्मि कबड़वाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार समेत नारायण सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, पंकज सिंह, बॉबी सम्मल, राजकुमार सेतिया, उमेश तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, विनोद शर्मा, धर्मवीर गौतम, विनोद श्रीवास्तव और रोहन चौधरी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से सांसद अजय भट्ट  जी की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

 

Breaking News