उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू । कल होगा औपचारिक ऐलान.

खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को कल नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए भट्ट का नामांकन एकमात्र होने की संभावना है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि इस बार भी अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध ही होगा।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, 1 जुलाई को पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

महेंद्र भट्ट पूर्व में भी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक अनुभव के लिए जाना जाता है। राजनीतिक गलियारों में इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वासपात्र को प्रदेश की कमान सौंपने के रूप में भी देखा जा रहा है।

  • पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति और स्थानीय संगठन की एकजुटता के चलते यह नियुक्ति सहज और निर्विवाद मानी जा रही है।
Breaking News