भीमताल की रागिनी आर्या निर्विरोध बनीं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां कई पदों के लिए कल मतदान होगा, वहीं नैनीताल जनपद की एक महिला पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। भीमताल के भूमियाधार क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई रागिनी आर्या अब भीमताल ब्लॉक की कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं।

रागिनी आर्या भूमियाधार प्रथम से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीती थीं। उनके खिलाफ सावित्री शर्मा ने नामांकन किया था, लेकिन आज उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही रागिनी आर्या का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बनने पर क्षेत्र के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रागिनी ने कहा कि वह इस पद की गरिमा बनाए रखेंगी और क्षेत्र में जो काम अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उनका पहला लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

रागिनी, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आर्या की धर्मपत्नी हैं।
उधर, ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए उमेश पलड़िया और चिराग बोरा के बीच सीधा मुकाबला होगा, जिसका फैसला कल मतदान के बाद होगा।


 

Breaking News