उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, सुरेन्द्र लोटनी को मिली अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। देहरादून में राज्य के सभी नगर निकायों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं और उन्हें जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। गोविन्द वर्मी को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रमेश जोशी और सुरेश खेतवाल को सौंपी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती हिमानी नेगी, श्रीमती मीरा सकलानी, संजीव चौधरी, सुखदेव सिंह और मनोज कोहली को चुना गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी संदीप सिंह नेगी और सुरेन्द्र सिंह लोटनी को दी गई है।

मंत्री पद पर विमल रावत, श्रीमती क़ुबजा धम्वार्ण, रोशन रांगड़ और श्रीमती नीलम बिजलवाण की नियुक्ति हुई है, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सन्तोष सिंह रावत को दी गई है।

संगठन की मीडिया टीम का दायित्व दीपक सिंह बिष्ट और मनोज सैनी को सौंपा गया है।

संरक्षक मंडल में उत्तराखण्ड के समस्त नगर निगमों के महापौरों के साथ-साथ मोहम्मद अकरम, गुरजीत सिंह पूनिया, संदीप रावत, विपिन वर्मा, प्रेम सिंह टुरना और राजीव शर्मा को शामिल किया गया है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की संरचना के अनुसार राज्य के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों से निर्वाचित अध्यक्ष स्वतः इस संगठन के सदस्य होंगे।

नई कार्यकारिणी से स्थानीय निकायों के कार्यों में समन्वय और प्रभावी प्रतिनिधित्व की उम्मीद की जा रही है।

Breaking News