उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

Ö

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 18 मई को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं, देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान की स्थिति
राजधानी देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 24°C रहा, जबकि ऊधमसिंह नगर में तापमान 37°C अधिकतम और 23°C न्यूनतम रहने का अनुमान है। नैनीताल में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को यात्रा और बाहरी गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Breaking News