आज का राशिफल : 05 सितम्बर 2025

खबर शेयर करें -

 

मेष राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी कानूनी मामले से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पिताजी से आपको कोई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे निभाने में ढिलाई न बरतें।

मिथुन राशि
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन कोई पुरानी बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है। कामकाज को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी और नौकरी से जुड़े कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि
आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा। घरेलू मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाएं। पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करनी होगी। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दफ्तर में प्रमोशन की संभावना है और घर पर धार्मिक आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि
आय बढ़ने की संभावना है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। किसी विरोधी की बातों में न आएं। काम समय से निपटाएं। विदेश जाने की सोच रहे छात्रों के लिए कोई नई योजना सामने आ सकती है।

तुला राशि
आज आपको अपने कामों में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है। नौकरी के साथ साइड बिजनेस शुरू करने का विचार आएगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, सामान चोरी हो सकता है। पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं।

वृश्चिक राशि
दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पढ़ाई में ढिलाई न करें। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। सेहत में समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

धनु राशि
कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। अपने काम किसी और पर न डालें। प्रेम जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। बच्चे कोई फरमाइश कर सकते हैं। पुराने लेन-देन की समस्या सुलझेगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर राशि
दिन सुखद रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता से पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आय बढ़ाने के लिए निवेश करेंगे। घर खरीदने की योजना पूरी हो सकती है, लोन भी संभव है।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। हर काम तत्परता से करेंगे। विद्यार्थी मेहनत से पढ़ाई में जुटेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मित्र की मदद करेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप लाभकारी होगी।

मीन राशि
आज कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। दूर रह रहे परिजनों से गोपनीय जानकारी साझा न करें। व्यापार की समस्याओं में राहत मिलेगी। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। राजनीति की ओर भी कदम बढ़ा सकते हैं।


 

Ad Ad
Breaking News