देहरादून। शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए उपलब्धियों और सम्मान में वृद्धि लेकर आया है, तो कुछ को आज वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —
मेष: कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा, पुरस्कार मिलने की संभावना। पुराना रोग परेशान कर सकता है। साख और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ: मनोरंजन में शामिल होंगे, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से विवाद से बचें, व्यापार में उछाल रहेगा।
मिथुन: अध्यात्म से जुड़कर नाम कमाएंगे, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सरकारी योजना से लाभ और धन-धान्य में वृद्धि।
कर्क: परिवार में दूरियां खत्म होंगी, यात्रा में सामान का ध्यान रखें। संतान की पढ़ाई को लेकर बड़ा निर्णय संभव।
सिंह: मेहनत का फल मिलेगा, सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। राजनीति में तर्क-वितर्क से बचें, संतान से खुशखबरी संभव।
कन्या: कला और कौशल में सुधार, बॉस का विशेष स्नेह मिलेगा। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है, परिजनों से मनमुटाव दूर होगा।
तुला: सामान्य दिन, वाणी पर संयम रखें। मां की सेहत पर ध्यान दें, परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव।
वृश्चिक: सूझबूझ से काम लें, बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद। संतान को पढ़ाई में सहयोग देंगे, महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल।
धनु: मान-सम्मान में वृद्धि, धार्मिक यात्रा का योग। जीवनसाथी और संतान पर विशेष ध्यान दें, वादे पूरे करने का प्रयास करें।
मकर: रचनात्मक कार्यों से नाम मिलेगा, जीवन स्तर में सुधार। विरोधियों से सावधान, रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कुंभ: जिम्मेदारी से काम करें, दिखावे से बचें। दान-धर्म में रुचि, यात्रा पर विचार संभव। अफवाहों पर भरोसा न करें।
मीन: आय में वृद्धि और बिजनेस में सफलता। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी, बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
