देहरादून। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी को भाग्य का साथ मिलेगा तो किसी को निवेश और खर्चों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल—
मेष राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोग नई पहचान बनाएंगे।
वृषभ राशि
वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने निवेश पर विचार करें। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाएं।
मिथुन राशि
पेंडिंग काम निपटाने का दिन। गरीबों की सेवा से संतोष मिलेगा। विद्यार्थियों को लापरवाही से बचना होगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क राशि
कारोबार में रुके काम पूरे होंगे। नया घर या मकान लेने की संभावना। नौकरी बदलने का ऑफर मिल सकता है। दोस्तों से कहासुनी भी हो सकती है।
सिंह राशि
आर्थिक प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम फाइनल हो सकता है। परिवार में कहासुनी और निराशाजनक समाचार मिलने की संभावना। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी।
कन्या राशि
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मां से किया वादा पूरा करना होगा।
वृश्चिक राशि
योजना बनाकर काम करने का दिन। सहकर्मी सहयोग करेंगे। खानपान का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
धनु राशि
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नया पद मिल सकता है। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मकर राशि
बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य मिलने आ सकता है। भक्ति और आध्यात्मिकता में मन लगेगा। पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना।
कुंभ राशि
नए साधन मिलेंगे। साइड इनकम का योग है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विरोधियों पर भारी रहेंगे।
मीन राशि
काम का दबाव और तनाव बढ़ सकता है। बैंक से जुड़े काम परेशान करेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें। संतान को नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

