UKSSSC Exams 2025: उत्तराखंड में 3086 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाएं, 

खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) राज्य में बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत देते हुए 17 मई से 5 अक्टूबर 2025 तक कुल 3086 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं में पुलिस विभाग की 2000 कांस्टेबलों की बहुप्रतीक्षित भर्ती भी शामिल है।

आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने जानकारी दी कि 138 दिनों में 21 विभागों की 13 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की जानकारी संबंधित परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है, जिसमें आयोग को विभागों से अधियाचन मिलने के बाद परीक्षाओं की तिथियां तय की गई हैं।

विभागवार परीक्षा कार्यक्रम और रिक्तियां इस प्रकार हैं:

  • 17 मई: डेरी विकास विभाग (वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक – 3 पद), नागरिक सुरक्षा विभाग (हवलदार प्रशिक्षक – 24 पद)
  • 25 मई: कारागार विभाग (फार्मासिस्ट – 10 पद), खाद्य प्रसंस्करण विभाग (पर्यवेक्षक पाककला – 1 पद)
  • 7 जून: विभिन्न विभागों में टंकण एवं आशुलेखन – 293 पद
  • 20 जून: वन विभाग (वन दारोगा – 124 पद)
  • 6 जुलाई: पुलिस विभाग (महिला एवं पुरुष आरक्षी – 2000 पद)
  • 27 जुलाई: उद्यान विभाग व अन्य (प्रयोगशाला सहायक, मशरूम पर्यवेक्षक आदि – कुल 30 पद)
  • 3 अगस्त: विधि विज्ञान, पशुपालन और सिंचाई विभागों में फोटोग्राफर, सहायक – 36 पद
  • 10 अगस्त: कृषि विभाग (सहायक कृषि अधिकारी और प्राविधिक सहायक – 10 पद)
  • 7 सितंबर: विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार – 63 पद
  • 21 सितंबर: स्नातक स्तरीय परीक्षा – 416 पद
  • 5 अक्टूबर: सहकारी समितियों में सहायक निरीक्षक वर्ग-2 – 45 पद

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन विभागों में कम पद हैं, उनकी परीक्षाएं एक ही दिन करवाई जाएंगी, जबकि बड़ी परीक्षाएं जैसे पुलिस कांस्टेबल और स्नातक स्तरीय भर्ती एकल तिथि में अलग-अलग आयोजित होंगी।


 

Breaking News