देहरादून/लालकुआं।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में पार्टी ने लालकुआं क्षेत्र की वरिष्ठ और सक्रिय महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती बीना जोशी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला द्वारा की गई है। पार्टी संगठन में बीना जोशी की निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बीना जोशी को मिली इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि बीना जोशी अपने अनुभव और ऊर्जा से अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस इकाई को और अधिक मजबूत करेंगी।
बताते चलें कि बीना जोशी कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय तथा संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। अल्मोड़ा जैसे बड़े और संवेदनशील क्षेत्र की कमान सौंपे जाने के बाद उनके कंधों पर अब बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
