नंधौर नदी में कूदकर महिला ने दी जान, शव पत्थरों के बीच मिला

खबर शेयर करें -

 


 

हल्द्वानी। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और वारदातों के बीच रविवार सुबह एक महिला ने नंधौर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लाखनमंडी खौला बाजार निवासी ममता पोखरिया (45) पत्नी रामदत्त पोखरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे ममता पोखरिया ने घर से तीन किलोमीटर दूर आमखेड़ा नंधौर नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला का शव पानी से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी ने बताया कि मातादीन, निवासी चोरगलिया, ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के पास नंधौर नदी में एक महिला बहकर आई है। उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को हल्द्वानी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।


 

Breaking News