कांग्रेस ने नैनीताल जिले की जिला पंचायत सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने नैनीताल जनपद की विभिन्न जिला पंचायत सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना द्वारा यह सूची जारी की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों का चयन संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कांग्रेस की इस घोषणा के साथ ही अब पंचायत चुनावी मैदान में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे।

पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर सभी अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने में जुट जाएं।

 

Breaking News