लालकुआं। बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर निवासी स्वर्गीय पुरन चंद्र जोशी के सुपुत्र भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में 98.33 प्रतिशताइल के साथ ऑल इंडिया में 1132वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के चलते उनका चयन प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की में एमटेक (सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में हुआ है।
भास्कर जोशी ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी निजी या सरकारी नौकरी की ओर रुख न करते हुए गेट की तैयारी में खुद को समर्पित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया।
भास्कर वर्तमान में अपनी माता पुष्पा जोशी के साथ रहते हैं। उनके पिता का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनका बड़ा भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में कार्यरत है। वहीं, भास्कर जोशी बिंदुखत्ता निवासी हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार दीप चंद्र जोशी के छोटे भाई हैं।
भास्कर की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, चाचा मोहन चंद्र जोशी, हरेंद्र बोरा, राजेन्द्र सिंह खनवाल, चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी, नंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह साबित किया है कि आत्मविश्वास, परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। भास्कर जोशी को उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
