देहरादून। रविवार, 20 जुलाई 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत, सफलता और प्रेम से भरा हुआ रहने वाला है, वहीं कुछ जातकों को सेहत, खर्च और निर्णयों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल –
🔴 मेष राशि:
आज का दिन आनंद और धन प्राप्ति का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, पुराना लेनदेन निपटेगा और ससुराल पक्ष से बातचीत के योग बन रहे हैं।
🟤 वृषभ राशि:
बिजनेस में फायदा होगा लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। संतान से विवाद और चोट लगने की आशंका है। किसी निर्णय से पहले पिताजी से सलाह लें।
🟡 मिथुन राशि:
चिंता और बढ़ते खर्च परेशानी का कारण बनेंगे। आंखों की समस्या हो सकती है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलेगी।
🔵 कर्क राशि:
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। दिल से दूसरों का भला चाहेंगे लेकिन लोग गलत समझ सकते हैं। पारिवारिक एकता बनाए रखें।
🟠 सिंह राशि:
कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। संतान पर ध्यान दें। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम होगा। विदेश व्यापार से लाभ संभव।
🟣 कन्या राशि:
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों से जुड़ाव होगा। संदेह की स्थिति में कोई कार्य न करें।
⚖️ तुला राशि:
परिस्थिति विपरीत हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। जीवनसाथी संग समय बिताएंगे, घर के रिनोवेशन की योजना बना सकते हैं।
🦂 वृश्चिक राशि:
नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। संपत्ति लाभ संभव है और परिवार में विवाह संबंधी बाधा दूर हो सकती है।
🏹 धनु राशि:
सेहत कमजोर रह सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। बॉस का व्यवहार कठोर हो सकता है। राजनीति में ऊंचा पद मिलने की संभावना है।
🐐 मकर राशि:
बिना सोचे निर्णय लेने से बचें। छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।
🏺 कुंभ राशि:
परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि व भवन की खरीदारी के योग हैं। पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और सफलता के संकेत हैं।
🐟 मीन राशि:
सेहत में सुधार होगा लेकिन जीवनसाथी से तकरार संभव है। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।
