शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

खबर शेयर करें -

देहरादून। शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। आज कई जातकों को सुख-सुविधाओं में वृद्धि, आर्थिक लाभ और परिवारिक खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को सेहत और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष: दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन कार्यों में उलझनें टेंशन बढ़ा सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से भागदौड़ रहेगी।
वृषभ: दिन आनंदमय रहेगा। घूमने-फिरने से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। दोस्तों संग पार्टी का मौका मिलेगा।
मिथुन: खुशनुमा दिन रहेगा। बच्चों संग समय बीतेगा। पुरानी खोई वस्तु मिलने की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क: मौज-मस्ती रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में धोखा मिल सकता है। परिवारिक विवाद को समय रहते सुलझाएं।
सिंह: बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। घर में नवीनीकरण का काम शुरू हो सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या: सेहत पर ध्यान दें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी को उधार न दें।
तुला: सफलता का दिन रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन की परेशानियां दूर होंगी। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव।
धनु: प्रेम जीवन में उलझनें दूर होंगी। संतान से सुख मिलेगा। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मकर: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। बॉस आपके काम पर नजर रखेंगे।
कुंभ: घर में नए मेहमान के आने से खुशी बढ़ेगी। माता जी से जिम्मेदारी मिलेगी। किसी यात्रा की तैयारी हो सकती है।
मीन: दिन लाभदायक रहेगा। रुका धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में उन्नति होगी। सिंगल लोग अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।


 

Ad
Breaking News