लालकुआं की बेटी  का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर लालकुआं नगर की बेटी सीमा कुमारी का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। पहली बार लालकुआं क्षेत्र से किसी महिला को यह सम्मान मिलने जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड की ओर से वर्ष 2006 से राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष योगदान दिया है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा कुमारी को यह सम्मान दिया जाएगा।

सीमा कुमारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

 


 

Ad Ad
Breaking News