राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां नयना देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल, 04 नवंबर 
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने मां नयना देवी के समक्ष राष्ट्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

Ad Ad
Breaking News