देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव किया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निम्नलिखित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार (स्तम्भ-4) से अवमुक्त कर, उन्हें नए दायित्व (स्तम्भ-5) के साथ नई तैनाती दी गई है। यह कदम प्रशासनिक सुचारूता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी पहले ही कई मंचों पर यह संकेत दे चुके थे कि शासन-प्रशासन में लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में यह प्रशासनिक फेरबदल एक ठोस संकेत माना जा रहा है कि शासन व्यवस्था में चुस्ती लाने के लिए कड़े निर्णय लिए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल केवल एक शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर शिथिलता या गड़बड़ी पाई गई तो सरकार सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
