आज का राशिफल : 22 जुलाई 2025 संपर्कों से लाभ, करियर में अवसर और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता की सलाह

खबर शेयर करें -

 


🔴 मेष राशि

आज के दिन आपके लिए नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान को नौकरी का अवसर मिल सकता है। धन उधार देने से बचें। कारोबार में मुनाफा होगा और लोन की संभावना भी बन रही है।

🟠 वृषभ राशि

नया निवेश लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम शुरू हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और आलस्य से बचें।

🟡 मिथुन राशि

सौम्य वाणी से सम्मान मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

🔵 कर्क राशि

कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा, लेकिन आसपास के लोगों से सतर्क रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

🟣 सिंह राशि

ज्ञानवर्धन के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम आएगा।

🟢 कन्या राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला राशि

दिन आनंददायक रहेगा। खोई वस्तु मिलने की संभावना है। दान-पुण्य में रुचि रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

🔴 वृश्चिक राशि

आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

🟠 धनु राशि

मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। करियर में बदलाव की सोच सकते हैं। पारिवारिक चिंता रह सकती है। ससुराल पक्ष से लेनदेन में सावधानी रखें।

🟡 मकर राशि

काम के प्रति योजना बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। बेवजह की भागदौड़ से बचें। पारिवारिक मामलों में लापरवाही न बरतें।

🔵 कुंभ राशि

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में काम शुरू हो सकता है। इनकम के नए स्रोत जुड़ेंगे और रुकी हुई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।

🟣 मीन राशि

दिन अनुकूल रहेगा। घर में सामंजस्य बना रहेगा और सुख-सुविधाओं पर खर्चा संभव है। माताजी की सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है। नौकरी से जुड़ी यात्रा हो सकती है।


 

Breaking News