तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नगर के निजी क्लीनिक पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Ad
Breaking News