लालकुआं। क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत लालकुआं के प्रांगण में 6 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे स्वरोजगार जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा।
कैंप में विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इन योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने और आय बढ़ाने के अवसरों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा स्वरोजगार योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने क्षेत्र के युवाओं, माता-बहनों, व्यापारियों एवं स्वरोजगार करने वाले सभी लोगों से कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक लोग कैंप में पहुंचकर योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का लाभ उठाकर अपने रोजगार को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से युवा एवं अन्य लोग आत्मनिर्भर बनने के साथ अपनी आय के साधन भी मजबूत कर सकते हैं। कैंप में संबंधित योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
