लालकुआं। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में लालकुआं की बेटी शिवांगी बिष्ट ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में 11वीं रैंक प्राप्त की है। शिवांगी का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
गांधीनगर वार्ड नंबर-2, लालकुआं निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दीवान सिंह बिष्ट की पुत्री शिवांगी बिष्ट की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। शिवांगी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि लालकुआं क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है।
शिवांगी के नायब तहसीलदार पद पर चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके परिवार को बधाई दी। लोगों ने शिवांगी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
