लोकथात संस्कृति महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बिंदुखत्ता में उमड़ा उत्साह

खबर शेयर करें -
  • लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बिंदुखत्ता के संजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर महोत्सव में सहभागिता की।
  • मुख्यमंत्री को दोपहर 1:30 बजे लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम में विलंब के चलते वह करीब एक घंटे की देरी से यहां पहुंचे। इसके बाद वह कार से बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचे, जहां दोपहर 2:45 बजे लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया।
    मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित नैनीताल जिले के तमाम जनप्रतिनिधि, नेता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad
Breaking News