माँ शीतला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई मूर्ति स्थापना, मातृशक्ति ने निकाली भव्य कलश यात्रा

खबर शेयर करें -


लालकुआं। प्रसिद्ध शक्तिस्थल माँ अवंतिका कुंज परिसर में नवनिर्मित भव्य शीतला माता मंदिर में नई मूर्ति स्थापना एवं धार्मिक अनुष्ठान के पावन अवसर पर शुक्रवार को मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।


इस अवसर पर आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी एवं जगदीश पंत ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 नवंबर को सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, महामंत्री भुवन पांडे, कमलेश यादव, विशाल यादव, सभासद योगेश उपाध्याय, पीयूष मिश्रा, प्रेमनाथ पंडित, विमल चौधरी, दीप चन्द्र लोहनी, एडवोकेट हरीश नैनवाल, हेमंत पांडे, आनंद सिंह रजवार, अमित अग्रवाल, अभय तिवारी, दीपु नयाल, कमल मिश्रा, अक्षय भट्ट, बीना जोशी, गीता भट्ट, मीरा बोरा, चन्द्रा खाती, महेश चौधरी, भवानी शंकर तिवारी, रौनक कनवाल, विवेक गुप्ता, भोला रौन, दीपा पांडेय, मंजू बिष्ट, रेखा यादव, राजलक्ष्मी पंडित, परितोष बिष्ट, रेखा देवी, बबली भट्ट, शोभा बिष्ट, गीता मियान, कमला जोशी, मंजू तिवारी, मीनू पांडे, दीपा खाती, फूलवती यादव, मोहिनी जीना, रेनू बिष्ट, गीता बिष्ट, विमला देवी, गीता नैनवाल एवं आशा पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ad
Breaking News