पहाड़ की मिट्टी से जुड़ाव ने बदली गांवों की तस्वीर, भट्ट दंपति ने पेश की मिसाल पैतृक गांवों में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने की पहल, मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में किया सम्मानित

खबर शेयर करें -
  1. देहरादून। पहाड़ से पलायन रोकने और गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी कितनी अहम हो सकती है, इसकी मिसाल लखनऊ में उद्योग स्थापित कर पहचान बनाने वाले एमसी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एमपी भट्ट और उनकी पत्नी पुष्पा भट्ट ने पेश की है। भट्ट दंपति ने टिहरी जनपद के अपने पैतृक गांव भद्रासु और झन्नू के विकास की जिम्मेदारी उठाते हुए स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की है।
    भट्ट दंपति की कोशिश है कि महानगरों में स्थापित प्रवासी उत्तराखंडी भी अपनी जन्मभूमि से जुड़कर वहां उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उद्योग और स्वरोजगार की गतिविधियां शुरू करें। इसके लिए वे राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में जुटे हैं। उनकी इस पहल से पहाड़ के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलने और पलायन पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।
    पैतृक गांवों के विकास और प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जन्मभूमि से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में एमपी भट्ट और पुष्पा भट्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र में भट्ट दंपति के प्रयासों की सराहना हो रही है। उनकी पहल ने यह संदेश दिया है कि यदि प्रवासी अपनी जन्मभूमि के विकास के लिए आगे आएं तो पहाड़ में रोजगार, आत्मनिर्भरता और खुशहाली की नई राह खुल सकती है।
Ad
Breaking News