लालकुआं। क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपनी सशक्त पहचान बना चुके ‘फाइनल कॉल’ समाचार पत्र के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने सहभागिता कर समाचार पत्र की 19 वर्षों की सफल पत्रकारिता यात्रा की सराहना की। वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए फाइनल कॉल की भूमिका की प्रशंसा की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चन्द्रिका बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सोमेश्वर यति महाराज, पूर्व विधायक नवीन दुमका, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, ग्राम प्रधान कमलेश चंदोला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, संध्या डालाकोटी, प्रचारिका बाई, महात्मा आलोकानंद और गोपीनाथ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय समाचार पत्र जनता और शासन-प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल कॉल ने पिछले 19 वर्षों में स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाकर आमजन की आवाज को मजबूती दी है। वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शासन-प्रशासन की जवाबदेही तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ‘फाइनल कॉल’ के संपादक अजय उप्रेती को 19 वर्षों की सफल पत्रकारिता यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज की आवाज बनकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहेगा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, बी.सी. भट्ट, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, रमाकांत पंत, भोला दत्त कफलटिया, जीवन कबड़वाल, हरीश भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, शैलेन्द्र कुमार, भुवन रूवाली, बीना जोशी, गीता भट्ट, मीना रावत, तारा पांडे, राजलक्ष्मी, मीनू, मुकेश कुमार, गौतम भट्ट, गौरव, सानू, अजय अनेजा, रिम्पी बिष्ट, देवेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

